Lucky Zodiac Signs: कुंभ में पहले से ही राहु विराजमान हैं. यहां मंगल और राहु की युति को ज्योतिष में तीव्र प्रभाव देने वाला योग कहा गया है. इसका असर लोगों के स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन की परिस्थितियों पर अचानक दिखाई देता है. कई व्यक्तियों को गुस्सा, जल्दबाजी या भ्रम जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को दोपहर होने समय लगभग 11:57 AM बजे मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.
इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी, खासकर वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा. वहीं 3 राशियों के लिए यह समय लाभकारी भी साबित हो सकता है. मेहनत का फल मिलने, नए अवसर मिलने और अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. शनिदेव की कृपा भी कुछ जातकों के लिए सहायक सिद्ध होगी, जो राहु के मित्र ग्रह हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह युति बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पदोन्नति के संकेत हैं. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा. नेटवर्किंग से फायदा होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. शनिदेव की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आएगा. किस्मत अचानक पलट सकती है. विदेश से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. नौकरी में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है. यात्रा लाभदायक रहेगी. मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. शनि का सकारात्मक प्रभाव स्थिर सफलता दिला सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को करियर और व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है. अचानक प्रमोशन या नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. साझेदारी से फायदा होगा. संचार कौशल से काम बनेंगे. मीडिया, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. आर्थिक वृद्धि तेज होगी. छोटे निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. साहस बढ़ेगा. नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. शनिदेव की कृपा से लंबे समय की योजनाएं सफल होंगी.

