अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UPSRTC-यूपी में इन बसों में मिलेगी 20%की छूट, जानें पूरी डिटेल्स

On: February 10, 2026 2:45 PM
Follow Us:
bas
---Advertisement---

UPSRTC-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा (UPSRTC Janta Bus Service 2026) के तहत अब यात्री साधारण बसों के मुकाबले 20% कम किराए (UP Roadways 20% discount routes) में सफर कर सकेंगे.

यूपी रोडवेज जनता बस सेवा: अब ग्रामीण सफर होगा 20% सस्ता

इस सेवा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सस्ता किराया (CM Gramin Janta Seva Bus fare) है. जहां रोडवेज की सामान्य बसों का किराया करीब 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर है, वहीं जनता बस सेवा में यात्रियों को मात्र 1.04 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा.

यूपी के लगभग सभी बड़े क्षेत्रों में इन बसों का संचालन शुरू हो चुका है. यह सेवा यूपी के 20 परिवहन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ आदि) के 385 से अधिक ग्रामीण रूटों पर उपलब्ध .

  • अमेठी: अमेठी-सुल्तानपुर, अमेठी-प्रतापगढ़, अमेठी-रायबरेली
  • सीतापुर: सीतापुर-नीमसार, सीतापुर-महमूदाबाद, महमूदाबाद-रेउसा
  • बदायूं: बिसौली-आसफपुर, बदायूं-आंवला, सहसवान-भवानीपुर
  • नोएडा: नोएडा (मोरना) से कलौंदा और जहांगीरपुर
  • बलरामपुर: तुलसीपुर-इटवा, उतरौला-मनकापुर, हरिहरगंज-सिरसिया

 

मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा: डग्गामार वाहनों से मिलेगी मुक्ति

सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों, दैनिक मजदूरों और छोटे व्यापारियों को डग्गामार (प्राइवेट डग्गामार) बसों के शोषण से बचाना है. ये बसें (Affordable bus service UP) सीधे गांवों को तहसील और जिला मुख्यालयों से जोड़ती हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!