अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- घर जाने के लिए टेंपो पकड़ने जा रहे चिकित्साकर्मी को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल

On: February 6, 2026 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*घर जाने के लिए टेंपो पकड़ने जा रहे चिकित्साकर्मी को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल*

#ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर हुआ फरार, हालत गंभीर होने पर चिकित्साकर्मी को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय किया रेफर#

“पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को लिया हिरासत में, घटना से परिवार में मचा कोहराम”

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादपुर निवासी लोकेश यादव पुत्र प्रेमपाल सिंह यादव 30 वर्ष नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज स्थित लिमरा चिकित्सालय में चिकित्सा के कार्य में लगा हुआ है शाम 4:00 बजे के लगभग वह अपने गांव जाने के लिए पैदल ही बिसौली बस स्टैंड पर टेंपो पकड़ने के लिए जा रहा था कि अचानक तीव्र गति से ट्रैक्टर चलाकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लोकेश यादव को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे लोकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया लोकेश यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने लोकेश यादव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!