अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab News-गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या

On: February 6, 2026 10:50 AM
Follow Us:
Punjab News-
---Advertisement---

Punjab News-पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। लक्की के शरीर में 5 गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनकी कार को भी गोलियों से छलनी कर दिया। कार के कांच टूट गए। पंजाब में इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों की इसी तरीके से हत्या हो चुकी है। गायक सिद्धू मूसेवाला को भी इसी तरीके से कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।

लक्की सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गए थे। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर उन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। हमलावर ने थार में सवार होकर जा रहे लकी पर 7 से 8 गोलियां चलाई गई। जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

स्थानीय नेता थे लक्की
लक्की ओबेरॉय जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में रहते थे। वह आम आदमी पार्टी के युवा और स्थानीय स्तर के नेता के रूप में सक्रिय थे। वह कई सामाजिक/राजनीतिक मुद्दों पर काम करते थे। कई मामलों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्होंने इलाके में अपनी पहचान बनाई थी। लक्की पर गोलियां चलाने वाले हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!