अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Faridabad news-लॉकर से 1.50 करोड की ज्वैलरी गायब, परिवार बोला- चाबी तो उनके पास

On: February 2, 2026 8:55 PM
Follow Us:
sbi-cbo-recruitment
---Advertisement---

Faridabad news-फरीदाबाद : फरीदाबाद के रहने वाले चार्टर्ड अकाऊंटैंट और उनके परिवार ने एस.बी.आई. की सैक्टर-15 शाखा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बैंक में उनके लॉकर से लगभग एक किलो सोने और करीब 3 किलो चांदी के गहने गायब कर दिए गए, जिनकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए है। उन्होंने करीब 8 महीने पहले यह लॉकर खोला था। फिलहाल सी.ए. ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने भी बैंक मैनेजर को नोटिस जारी किया है, जिसमें रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि बैंक की ओर से रिकॉर्ड मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार्टर्ड अकाऊंटैंट डी.सी. गर्ग ने बताया कि उनका एस.बी.आई. सैक्टर-15 ब्रांच में वर्ष 2014 से अकाऊंट है। उसी अकाऊंट से नियमित रूप से लॉकर शुल्क 2300 रुपए सालाना कटता है। शुक्रवार को उनकी पत्नी नीलम गर्ग जब लॉकर चैक करने बैंक पहुंचीं तो कर्मचारियों ने यह कहकर चौंका दिया कि उनका लॉकर वहां मौजूद ही नहीं है। लॉकर नंबर बताने पर बताया गया कि वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।

नीलम गर्ग किसी तरह कर्मचारियों के साथ लॉकर तक गई लेकिन उसकी चाबी से लॉकर नहीं खुला। डी.सी. गर्ग ने तत्काल बैंक मैनेजर पवन रावत से संपर्क किया जहां उन्हें बताया गया कि उनका लॉकर तोड़ दिया गया था। अब उस पर नया ताला लगाकर किसी अन्य ग्राहक को सौंप दिया गया है। पुलिस चौकी सैक्टर-15 इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि सी.ए. डी.सी. गर्ग की ओर से दी गई शिकायत पर बैंक अफसरों से संपर्क किया गया था। बैंक अफसरों की ओर से उन्हें बताया गया है कि डी.सी. गर्ग द्वारा लॉकर को संरैंडर कर दिया गया था। पुलिस ने बैंक को नोटिस जारी कर सरेंडर पेपर मांगे है। उन्होंने कहा कि अगर पेपर बैंक द्वारा पेपर नहीं दिखाए जाते हैं तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!