अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Yamunanagar : हादसे में पूरा परिवार खत्म, दंपत्ति सहित मासूम की मौत

On: February 2, 2026 8:47 PM
Follow Us:
Yamunanagar
---Advertisement---

Yamunanagar : यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुराना सहारनपुर मार्ग पर पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । इस टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति और उनके 4 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के गांव झबरेड़ा, हरिद्वार निवासी सचिन (29), अपनी पत्नी नेहा (27) वर्ष और 4 साल के बेटे नोनू के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। सचिन पिछले कुछ समय से यमुनानगर में चिट्टा मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा था और मीना मार्केट में परदों का काम करता था। जैसे ही परिवार पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास डंपर की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया है। तीनों की मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी डंपर चालक मौके से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!