अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- जनवरी शहीद दिवस पर शहीदों को नमन, जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग रखा दो मिनट का मौन

On: January 30, 2026 11:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*30 जनवरी शहीद दिवस पर शहीदों को नमन, जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग रखा दो मिनट का मौन*

बदायूँ : शहीद दिवस 30 जनवरी के अवसर पर जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया और उन्हें नमन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा शहीद स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 जनवरी का दिन हमें सत्य, अहिंसा और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की आज़ादी, एकता और अखंडता का आधार है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाएं और ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- गर्मी ऋतु से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतू सभी किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले : उपखंड अधिकारी –  विपिन कुमार गुप्ता

Sahaswan news: ना हॉलमार्क,न रजिस्ट्रेशन सहसवान में सर्राफा कारोबार में मनमानी, ग्राहक हो रहे शोषण का शिकार

Badaun news :- आंख के ऑपरेशन में चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

Sahaswan news :- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दंपति का दो वर्ष पूर्व हुआ था विवाह* #विवाहिता ने पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई दर्ज

Badaun news :- नाबालिक युवती का मामला न्यायालय में विचाराधीन, युवती माता पिता की सुपुर्दगी में, पिता ने उसका किया बाल विवाह

Badaun news :- बहन के यहां होने वाले जगराते में गई थी बहन, पीछे पड़ोसियों ने नगदी सहित लाखों रुपए के जेवर चोरी कर घर को खंगाला

Leave a Reply

error: Content is protected !!