अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-पहले महिला को कमरे में बुला फिर तांत्रिक ने पिलाई चाय

On: January 28, 2026 9:05 PM
Follow Us:
Haryana news
---Advertisement---

Haryana news-करनाल । निगदू थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला ने सीतामाई पुलिस चौकी में बताया कि गांव में कुछ महीनों से रोहताश नामक व्यक्ति तांत्रिक क्रियाओं का काम करता था और उसका गांव में आना-जाना था।

गत 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह उसके घर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी और बच्चे सो रहे थे। रोहताश ने चाय बनाने को कहा। चाय देने के बाद उसने अलग कप मंगवाने के बहाने महिला को रसोई में भेजा और अपनी चाय का आधा हिस्सा उसे पिलाया।

महिला का आरोप है कि चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे और सब कुछ घूमता हुआ नजर आने लगा। शरीर सुन्न-सा हो गया और वह बेहोशी जैसी हालत में चली गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!