अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-हरियाणा में ठंड ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

On: January 13, 2026 2:38 PM
Follow Us:
Weather Update
---Advertisement---

Haryana news-: हरियाणा और NCR में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जारी. दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ऑरेंज और 14 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब पांच दशकों में सबसे कम है।

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़त तो जरूर दर्ज हुई है, लेकिन ठंड कम होने का एहसास बिल्कुल नहीं हो रहा. मौसम विभाग के मुताबिक आज औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई। फिर भी तापमान अभी भी सामान्य से करीब 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है. यानी ठिठुरन अभी भी पहले जैसी ही बनी हुई है। सोनीपत के कैनाल रेस्टहाउस सारगथल (AWS) में सबसे ज्यादा 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. चंडीगढ़ में दिन का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। हिसार में तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो कल की तुलना में 3.7 डिग्री ज्यादा था, लेकिन फिर भी सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा. वहीं गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे करीब पांच दशक की सबसे कड़ी ठंड पड़ी और लोग ठिठुरते नजर आए।

अम्बाला में तो ठंड और ज्यादा दिखी यहां केवल 12.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से करीब 5.7 डिग्री कम था. करनाल में 14 डिग्री, नारनौल में 14.2 डिग्री और रोहतक में 16.3 डिग्री दर्ज किया गया. नारनौल में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा जो बताता है कि वहां ठंड कितनी कड़क रही.सिरसा में भी ठंड का असर कम नहीं हुआ. यहां अलग-अलग जगहों पर अलग तापमान दर्ज हुआ. सिरसा AWS में 16.9 डिग्री, कैनाल कॉलोनी ओट्टू में 15.8 डिग्री और कौल अम्फू में सिर्फ 12.4 डिग्री. भिवानी में भी दिन का तापमान सिर्फ 15 डिग्री रहा।

इधर मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रात में ठंड और बढ़ सकती है। 14 जनवरी को भी येलो अलर्ट का ऐलान हो चुका है यानी उस दिन घना कोहरा और शीतलहर चल सकती है. हालांकि 14 जनवरी के बाद दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और 17 जनवरी तक मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!