अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather : हरियाणा में सर्द हवाओं से छह जिले अधिक ठंडे रहने की चेतावनी

On: January 7, 2026 9:43 AM
Follow Us:
Haryana-weather
---Advertisement---

Haryana Weather: हिसार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश में कोहरे का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीत हवाएं चलने के साथ छह जिलों के ज्यादा ठंडा रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं रविवार को महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही।

वहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के चलते आठ जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादलवाई से तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वहीं आने वाले दिनों में रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है।

ऑरेंज अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत।

यलो अलर्ट : महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी।

कोल्ड वेव : महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी।

कोल्ड डे : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!