अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- चकरोड बंद करने की शिकायत पर चक रोड खुलवाने पहुंची राजस्व टीम

On: January 3, 2026 9:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*चकरोड बंद करने की शिकायत पर चक रोड खुलवाने पहुंची राजस्व टीम*

#दबंग भू माफिया पिता पुत्र ने राजस्व टीम के साथ मारपीट कर खदेड दिया#

” दोबारा पैमाइश करने के लिए पहुंचने पर जान से मार देने की थी धमकी”

:हल्का लेखपाल ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज:

बदायूं: बदायूं जनपद मुख्यालय की सदर तहसील में तैनात लेखपाल अवनीश कुमार ने थाना मूसाझाग को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की तहसील सदर के ग्राम नाई निवासिनी पीड़िता सुराजावती पत्नी प्रेमपाल ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया था की चकरोड पर दबंग प्रवृत्ति के पिता पुत्र ने कब्जा कर लिया है तथा रोड पूरी तरीके से बंद कर रखा है जिससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के निर्देश पर गठित राजस्व टीम मौके पर पहुंची तथा उसने जैसे ही चक रोड की पैमाइश करनी शुरू की की तभी चक रोड पर कब्जा करने वाले दबंग भू माफिया सहससिंह पुत्र द्वारिकी, आशु पुत्र सहससिंह निवासी ग्राम बल्लियां थाना मूसा झाग टीम के साथ गाली गलौज मारपीट करते हुए दूर तक खदेड दिया तथा पिता पुत्र ने टीम को धमकी दी अगर दोबारा भूमि की पैमाइश करने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे।

लेखपाल अवनीश कुमार के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र की विरुद्ध अपराध संख्या3 धारा329/3, 121/1, 132, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!