शव लेकर पहुंचे परिजनों ने मुजरिया थाने पर किया हंगामा, पांच सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेबड़ी निवासी वीरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।यह कार्रवाई तब की गई जब परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर घर लौट रहे थे।रास्ते में परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मुजरिया थाने के सामने चौराहे पर जाम लगा दिया।करीब दो घंटे तक हंगामा चला।इसके बाद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को समझाकर शांत करा दिया।इसके बाद मृतक वीरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।

कल बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के लोग वीरेंद्र का शव लेकर घर लौट रहे थे।रास्ते में परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मुजरिया थाने के सामने चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने मृतक वीरेंद्र की पत्नी के शिकायती पत्र पर गांव के ही विजय सिंह, धूम सिंह, धारा सिंह, धवल सिंह व धीर सिंह पांच सगे भाइयों के खिलाफ हत्या, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।इसके बाद शव का गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपीरिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

