अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अवैध संबंध के शक में की गई थी बंगाली डॉक्टर के बेटे की हत्या, दो हत्यारोपी भेजे गए जेल

On: December 25, 2025 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अवैध संबंध के शक में की गई थी बंगाली डॉक्टर के बेटे की हत्या, दो हत्यारोपी भेजे गए जेल

फैजगंज बेहटा। बंगाली डॉक्टर के बेटे प्रतीश उर्फ पिंटू (31) की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही क्लीनिक पर काम करने वाले कंपाउंडर बंगाल के रहने वाले आशिक पुत्र कार्तिक और संजू पुत्र संजय ने की थी।पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।आरोपी संजू ने बताया कि उसकी मां से प्रतीश के अवैध संबंध थे।उसके पास अश्लील वीडियो था, जिसको वायरल करने की धमकी अक्सर दिया करता था। वीडियो दिखाकर वह उसको चिढ़ाता था।पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

बदायूँ। थाना फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर छह में करीब 30 साल से डॉ. आरके विश्वास का क्लीनिक है।वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं।डॉक्टर की पत्नी उनके साथ नहीं रहती।डॉक्टर अपने परिवार के साथ पश्चिमी बंगाल गए हुए थे। घर पर प्रतीश विश्वास अकेला था।

19 दिसंबर की रात वह खाना खाने के बाद घर में सो रहा था।इसी दौरान दोनों कंपाउंडरों ने पहले उसको एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दे दिया।नशे में होने के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया और भाग गए।22 दिसंबर को डॉ. आरके विश्वास घर लौटे तो उनको बेटा नहीं मिला।वह उसकी तलाश कर रहे थे कि तालाब में बेटे का शव उतराता दिखाई दिया। बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद उन्होंने अपने कंपाउंडर आशिक पर शक जाहिर किया। इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार को गनगोली तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आलाकत्ल बरामद करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

आरोपी आशिक के हैं प्रतीश की ममेरी भाभी से संबंध:‌-आरोपी संजू पुत्र संजय विश्वास ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के जिला व थाना नदिया के गांव बंकिमनगर का रहने वाला है।फिलहाल वह कस्बा फैजगंज के वार्ड नंबर सात में रहता आ रहा है। प्रतीश के उसकी मां से संबंध थे।वहीं पश्चिमी बंगाल के जिला व थाना नदिया के गांव आडंगघाट के रहने वाले आरोपी आशिक ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव दांवरी में रह रहा है।बताया कि उसके प्रतीश की ममेरी भाभी से संबंध थे।जिसके बारे में प्रतीश ने अपने ममेरे भाई को बता दिया था।इसी बात से आशिक, प्रतीश से रंजिश मानने लगा।दोनों ने उसको रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।

चोरी के शक में संजू को पीटकर भगा चुका था प्रतीश:-संजू भी डॉ. आरके विश्वास की दुकान पर कंपाउंडर था। कुछ दिन पहले ही मृतक प्रतीश विश्वास ने चोरी के शक में उसको पीटकर नौकरी से निकाल दिया था।आशिक को बदला लेने के लिए संजू से अच्छा। दोनों में मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दे दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!