अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BSNLके इस प्लान पर मिल रहे है 72 दिनों के लिये कई बेनिफिट्स

On: December 24, 2025 7:26 PM
Follow Us:
BSNL
---Advertisement---

BSNL ने हाल ही में अपना सुपर वैल्यू रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह रिचार्ज प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं। बीएसएनएल यूजर्स डेली महज 7 रुपये खर्च करके अनलिमिटेड कॉलिंग, सुपरफास्ट इंटरनेट और फ्री SMS का लाभ ले सकते हैं। निजी कंपनियों के मुकाबले भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान काफी सस्ता है।

 

72 दिन वाला सस्ता प्लान
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की जानकारी दी है। बीएसएनएल कर्नाटक के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक इस प्लान में 71 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 485 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। यूजर्स को इसके अलावा कई और बेनिफिट्स मिलते हैं।

5G की तैयारी
सरकारी टेलीकॉम कंपनी लगातार अपने सस्ते प्लान की वजह से लाखों की संख्यां में नए यूजर्स जोड़ रही है। ट्राई द्वारा जारी अक्टूबर के डेटा में BSNL ने लाखों यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी ने हाल ही में पूरे भारत में 1 लाख नए 4G मोबाइल टॉवर लगाए हैं। ये 4G टॉवर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं और 5G कम्पैटिबल है। कंपनी जल्द ही दिल्ली और मुंबई टेलीकॉम सर्किल में अपनी 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान
BSNL के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें तो कंपनी 2399 रुपये में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। कंपनी ने हाल ही में इस प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। इस प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 2GB डेटा भी ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ईयरली प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!