अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Realme Pad 3 2026 : Realme Pad 3 के मेन स्पेसिफिकेशन लीक, 45W वायर्ड चार्जिंग से होगा लैस

On: December 24, 2025 7:18 PM
Follow Us:
Realme Pad 3 2026
---Advertisement---

Realme Pad 3: दो साल से ज्यादा के समय के बाद भारत में रियलमी पैड 2 के लॉन्च होने की रूमर्स है और जल्द ही इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना है। उम्मीद है कि यह 6 जनवरी को रियलमी 16 प्रो सीरीज 5G के साथ लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले इस टैबलेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। एक सूत्र के मुताबिक रियलमी पैड 3 में 2.8K LCD स्क्रीन होगी। इसमें 45W की वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

रियलमी पैड 3 के स्पेसिफिकेशन लीक
टिपस्टर अभिषेक यादव की हालिया X पोस्ट के अनुसार, रियलमी पैड 3 में 2.8K रेजोल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाली 11.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की रूमर्स हैं।

रियलमी पैड 3 के स्पेसिफिकेशन (संभावित)
खबरों के मुताबिक कंपनी रियलमी पैड 3 के लिए कीबोर्ड और स्टाइलस सहित कई एक्सेसरीज पेश करेगी, हालांकि इन्हें अलग से बेचा जाएगा। एक सूत्र के मुताबिक कंपनी शुरुआती खरीदारों को मुफ्त स्टाइलस दे सकती है ताकि इसकी बिक्री बढ़े। रियलमी पैड 3 में 12,200mAh की बैटरी होने की अफवाह है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसी सूत्र ने पहले दावा किया था कि रियलमी पैड 3 भारत में वाई-फाई और 5G दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वाई-फाई वेरिएंट का मॉडल नंबर RMP2502 होगा, जबकि 5G वेरिएंट का मॉडल नंबर RMP2501 हो सकता है।

रियलमी पैड 3 के कलर और रैम-स्टोरेज वेरिएंट
रियलमी पैड 3 दो रंगों – शैम्पेन गोल्ड और स्पेस ग्रे में उपलब्ध हो सकता है। टैबलेट के सभी वेरिएंट में 8जीबी रैम स्टैंडर्ड के तौर पर होने की उम्मीद है, लेकिन इसे 128जीबी और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में भी बेचा जा सकता है।

रियलमी पैड 2 आया था ढाई साल पहले
जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी पैड 2 को भारत में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। इसमें 2K रेजोल्यूशन वाली 11.52 इंच की एलसीडी स्क्रीन थी और यह मीडियाटेक हेलिओ G99 चिपसेट से ऑपरेटेड था। इस टैबलेट में केवल 4G कनेक्टिविटी थी। इसमें 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8360mAh की बैटरी दी गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!