संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत हो गई।मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सर्वा कपरुआ के रहने वाले रणधीर सिंह यादव ने बताया कि उसने अपनी बहन कुसुमा की शादी छह साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी रवि के साथ की थी।
आरोप है।कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। बहन गर्भवती थी। पति समेत परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।जिससे उसके पेट में चोट लगने से मौत हो गई।इसके बाद उसको सूचना मिली कि उसकी बहन की हालत खराब है।परिवार के साथ जब वह बहन के घर पहुंचा तो देखा कि परिवार के लोग घर पर नहीं हैं।और शव घर में पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

