अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रिश्तेदारी में घर जा रही युवती को सरेराह जबरन रोककर की छेड़छाड़ गाली गलौज कपड़े फाड़े, विरोध करने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भागे

On: December 22, 2025 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिश्तेदारी में घर जा रही युवती को सरेराह जबरन रोककर की छेड़छाड़ गाली गलौज कपड़े फाड़े, विरोध करने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भागे

पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने थाना परिसर में ही आत्महत्या करने की दी धमकी,

पुलिस हुई सक्रिय तब आरोपियों के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर के एक मोहल्ला निवासनी पीड़िता ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में नगर के एक मोहल्ले में जा रही थी।जैसे ही वह एक चिकित्सक के आवास के निकट पहुंची की तभी नगर के मोहल्ला काजी निवासी असद अहमद पुत्र लईक अहमद, डॉ जमाल उर्फ शारु पुत्र डॉ तौफीक अहमद एक अज्ञात ने उसे जबरन रोक लिया तथा रोककर छेड़छाड़ करने लगे जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की एवं उसके शरीर के कपड़े फाड़ दिए उसके शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों के द्धारा जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह जान से मार देने की देकर भाग गए।

पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया की घटना 11 दिसंबर वर्ष 2025 शाम 4:00 बजे के लगभग की है।जिसमें प्रार्थिनी शर्म के मारे रिपोर्ट दर्ज करने थाना कोतवाली सहसवान नहीं गई परंतु उपरोक्त आरोपियों द्धारा धमकी दिए जाने के कारण प्रार्थना को आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करना आवश्यक हो गया इसलिए प्रार्थना मामले की आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करना चाहती है।
पीड़िता मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं की दर्ज तो पीड़िता ने थाना परिसर में ही आत्महत्या करने की दे डाली धमकी पीड़िता की धमकी के बाद पुलिस एकदम हो गई सक्रिय
पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या524धारा74,76,115/2,352,351/3,126/2,3/5 में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!