अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Nissan Gravite : जनवरी 2026 में लॉन्च होगी दमदार 7 Seater कार

On: December 20, 2025 4:38 PM
Follow Us:
Nissan Gravite
---Advertisement---

Nissan Gravite : जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान अगले 14 से 16 महीनों के भीतर भारत में 3 नए मॉडल लॉन्च तेजी से बढ़ते ऑटो मार्केट में अपना बिजनेस बढ़ाने पर जोर दे रहा है। निसान ने गुरुवार को अपनी किफायती 7 सीटर एसयूवी Gravite की झलक दिखाई, जिसे अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। निसान ने कहा कि वो मिड साइज के एसयूवी Tekton को 2026 के मध्य में और एक 7 सीटर एसयूवी को 2027 की शुरुआत में लॉन्च करने का प्लान है। कंपनी ने इन मॉडलों को खास तौर पर भारत के ग्राहकों और उनकी जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन और डेवलप किया है। निसान ने इसी कड़ी 7 सीट वाली ग्रेवाइट को भी पेश किया।

सेल्स नेटवर्क को बढ़ाने पर भी जोर दे रही है कंपनी
निसान की भारतीय सब्सिडरी निसान मोटर इंडिया, भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने की रणनीति के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के आखिर तक अपने सेल्स नेटवर्क को मौजूदा 155 से बढ़ाकर 250 करने की भी योजना पर काम कर रहा है। निसान के चेयरमैन (अफ्रीका, पश्चिम एशिया, भारत और ओशनिया) मैसिमिलियानो मेसिना ने कहा, “आने वाली मॉडल सीरीज ग्लोबल एक्सपीरियंस पर आधारित है, लेकिन इन्हें खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ये नए मॉडल भारत में ही बनाए गए हैं और भारत से ही दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किए जाएंगे। इसलिए भारत निसान के लिए सिर्फ बिक्री का एक बाजार नहीं, बल्कि विकास एवं रणनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बन गया है।”

अफ्रीका, एशिया एवं ओशिनिया के प्रदर्शन में लगातार मजबूत योगदान दे रहा है भारत
मेसिना ने कहा कि भारत अफ्रीका, एशिया एवं ओशिनिया के प्रदर्शन में लगातार मजबूत योगदान दे रहा है और निसान मोटर इंडिया कंपनी की रणनीति में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, “नया मॉडल ग्रेवाइट भारतीय बाजार में कंपनी की नई प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसे भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ये हमारी नई प्रोडक्ट सीरीज का दूसरा मॉडल है और हमारे परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फिलहाल भारत में सिर्फ मैग्नाइट की बिक्री करती है कंपनी
फिलहाल, निसान भारत में सिर्फ एक मॉडल Magnite की ही बिक्री कर रहा है। कंपनी ने बताया कि मैग्नाइट का एक्सपोर्ट दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 65 बाजारों में किया जाता है, जो भारत को निसान के लिए एक महत्वपूर्ण मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेंटर बनाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!