अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Realme 16 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन भारत में मारेगी एंट्री

On: December 19, 2025 1:56 PM
Follow Us:
Realme 16 Pro
---Advertisement---

Realme 16 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रियलमी की यह मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज अगले साल की शुरुआत में एंट्री मारने वाली है। इस सीरीज में दो फोन Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ पेश किए जाएंगे। इन दोनों फोन के कई फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। हाल ही में इन्हें कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखे गए हैं। ये दोनों फोन 200MP कैमरा के साथ आ सकते हैं।

 

Realme 16 Pro सीरीज कब होगी लॉन्च
रियलमी की ये नई स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इस सीरीज को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है। फोन के डिजाइन समेत कुछ फीचर्स भी कंफर्म कर दिए गए हैं। रियलमी 16 प्रो सीरीज में कंपनी नया अर्बन वाइल्ड डिजाइन इंट्रोड्यूस करने वाली है। यह सीरीज चार कलर ऑप्शन- मास्टर गोल्ड, कैमेलिया पिंक, मास्टर ग्रे और ऑर्चिड पर्पल में पेश की जा सकती है।

200MP का कैमरा
रियलमी ने कंफर्म किया है कि यह नई सीरीज 200MP कैमरा के साथ पेश की जाएगी। इस सीरीज में लूमाकलर कैमरा दिया जाएगा, जो ग्रुप शॉट, एक्स्प्रेसिव सोलो प्रोट्रेट्स और इमर्सिव लाइफस्टाइल और स्टेज फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट होगा। इस सीरीज के Realme 16 Pro+ मॉडल को हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX5130 के नाम से लिस्ट किया गया है, जहां इसके फीचर्स रिवील हुए हैं।

Realme 16 Pro+ के फीचर्स
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी रियली के अपकमिंग सीरीज के फीचर्स पोस्ट किए हैं। टिप्स्टर का दावा है कि इस सीरीज के प्रो प्लस मॉडल में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकात है, जो 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन सीरीज Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करेगी, जिसमें तीन साल तक OS अपग्रेड मिल सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!