एसआईआर में पांच हजार से अधिक नाम कटे, 5208 मतदाताओं के नाम मृत,डुप्लीकेट श्रेणी अथवा स्थानांतरित दिखाकर काटने का आरोप
सैदपुर। कस्बे में मतदाता संख्या में बड़ा बदलाव हुआ है।नगर पंचायत में 14 बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या पहले 15,269 थी।एसआईआर के दौरान 5,208 मतदाताओं के नाम मृत,डुप्लीकेट श्रेणी अथवा स्थानांतरित आदि दिखाकर काट दिए गए हैं।इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने से राजनीतिक हल्के में खलबली है।
स्थानीय लोगों का आरोप है।कि राजनीति में फंसे एसआईआर के दौरान मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान और नाम कटौती पर तो जोर दिया गया।लेकिन एसआईआर सूची में नाम होने के बाद भी गणना प्रपत्र न मिलने वाले बड़ी संख्या में लोग वंचित रह गए।
बीएलओ पर भी आरोप है।कि तकनीकी व प्रक्रिया संबंधी जानकारी के अभाव में नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने में वे सक्रिय नहीं हो पाए। इसका खामियाजा करीब 1,500 युवाओं और योग्य मतदाताओं को उठाना पड़ रहा है।जिनकी उम्र वोटर बनने की हो चुकी है।लेकिन उनका नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं हो सका है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

