Phone buying Best Timing 2026 : अक्सर लोग ये दलील देते हुए कि फोन स्लो हो रहा है या हैंग करने लगा है, सालभर में नया फोन खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं। स्मार्टफोन बाजार में लगभग हर महीने कई-कई नए फोन लॉन्च होते रहते हैं और आपके पास ऑप्शन के तौर पर ढेरों फोन के विकल्प मौजूद रहते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि फोन खरीदने के लिए कुछ सही टाइमिंग होती हैं जिनका ध्यान रखते हुए अगर आप फोन खरीदेंगे तो आपको शानदार बचत हो सकती है।
नए स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च के समय
जैसे ही स्मार्टफोन मेकर एक ही सीरीज के नए मॉडल लॉन्च करती है तो पुराने मॉडल की कीमत में गिरावट देखी जाती है और इन पर भारी डिस्काउंट ऑफर करती हैं। अगर आप बिलकुल लेटेस्ट फोन और फीचर के दीवानों में से नहीं हैं तो पिछला मॉडल भी खरीद सकते हैं जिसपर भारी बचत कर सकते हैं।
फेस्टिव सीजन में खरीदें
फेस्टिव सीजन में भारत में मानसून सेल या फेस्टिव जैसी शानदार सेल्स के तौर पर रक्षाबंधन से लेकर दीवाली तक ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल चलती रहती हैं तो इस समय के दौरान स्मार्टफोन खरीदना आपको सस्ता पड़ सकता है। कई बार तो ऐसी-ऐसी डील्स मिलती हैं कि कई हजार की बचत झटके में हो जाती है। अक्टूबर और नवंबर का महीने में यानी दशहरे से दिवाली के बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल या ग्रेट इंडिया सेल के तौर पर सबसे बड़ी सेल आती है जिसमें सभी बड़े ब्रांड्स के फोन पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स ले सकते हैं तो ये समय खरीदारी के लिए बहुत सही है।
ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान
अब भारत में भी साल के अंत में ब्लैक फ्राइडे सेल आने लगी हैं जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी जगह स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिलते हैं। यहां ऐसे डिस्काउंट कई बार मिल जाते हैं जो साल भर की छूट का कोटा एक साथ पूरा कर सकते हैं।
प्री-ऑर्डरिंग के समय
लॉन्च होने वाले नए फोन के लिए भी टाइमिंग अहम होती है जब उसका प्री-ऑर्डर करने पर फायदा मिल सकता है। कंपनियां इंट्रोडक्टरी ऑफर्स में ग्राहकों को कई तरह के शुरुआती फायदे दे देती हैं। किसी अपकमिंग स्मार्टफोन पर एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर्स और एक्सेसरीज जैसी फैसिलिटीज से आपके फोन की इफेक्टिव कीमत काफी कम हो सकती है।
एक काम का सुझाव
ऑफलाइन मार्केट में ऐसे फोन पर बड़ा फायदा मिल सकता है जिसे कंपनी ने बनाना बंद कर दिया है। स्मार्टफोन शॉप ओनर्स पुराने मॉडल का स्टॉक बेचने के लिए भारी छूट देते हैं तो आप ऐसे समय में जोरदार फीचर्स वाला फोन खरीद सकते हैं।

