अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजस्व टीम ने ग्राम समसपुर मलिक फत्ता पहुंचकर सार्वजनिक उपयोग की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

On: December 17, 2025 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजस्व टीम ने ग्राम समसपुर मलिक फत्ता पहुंचकर सार्वजनिक उपयोग की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

कब्जदारों में मचा हड़कंप कार्यवाही के दर से कब्जेदार हुए भूमिगत

सहसवान (बदायूं) एसडीएम सहसवान द्वारा नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने राजस्व ग्राम समसपुर मलिक फत्ता में श्रेणी 5/3 (ग) सेंटा मूंज पतेल सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर ग्राम के ही दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया था तथा उपरोक्त भूमि पर भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया था जिसकी शिकायत मिलने पर पहुंची राजस्व टीम ने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर हुए कब्जे को जेसीबी मशीन के माध्यम से कब्जा मुक्त कर दिया।
जैसे ही राजस्व टीम सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंची उससे पूर्व ही दबंग एवं कब्जेदार भूमाफिया भूमिगत हो गए उन्हें डर सता रहा है।की कही राजस्व टीम उनके विरुद्ध कार्यवाही न कर दे राजस्व टीम द्धारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि दबंगो से कब्जा मुक्त कराए जाने की जानकारी मिलते ही ग्राम में हड़कंप मच गया।

राजस्व टीम में कानूनगो विवेक विक्रम, ठाकुर सुमित कुमार सिंह मोहर सिंह क्षेत्रीय लेखपाल विकास यादव सहित कई कर्मचारी राजस्व टीम में शामिल थे।
राजस्व टीम द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि खाली कराए जाने से अधिकांश ग्रामीण खुशी का इजहार करते नजर आए। उन्होंने राजस्व प्रशासन टीम के कार्य की जमकर प्रशंसा की और उत्साह वर्धन किया।सुरक्षा की दृष्टि से थाना जरीफनगर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!