अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

परचूनी दुकानदार को बीड़ी का बंडल लेने पहुंचे युवक को कुछ देर रोकना पड़ा महंगा

On: December 17, 2025 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

परचूनी दुकानदार को बीड़ी का बंडल लेने पहुंचे युवक को कुछ देर रोकना पड़ा महंगा

युवक ने परिजनों के साथ परचूनी, दुकानदार के घर में घुसकर मचाया जमकर उत्पात

गर्भवती पत्नी एवं कई परिजनों को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल”

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ग्राम में परचूनी की दुकान है।वह रात के समय दुकान पर बैंठा हुआ था की तभी राजेंद्र पुत्र गोपाली उसे बीड़ी का बंडल लेने आया वह अपना घरेलू कार्य कर रहा था मैं राजेंद्र से कुछ देर रुकने को कहा तो वह आग बबूला हो गया गाली गलौज करने लगा थोड़ी देर बाद अपने कई परिजनों क्रमश राजेंद्र पुत्र गोपाली, पिंटू,नेम सिंह पुत्रगण राजेंद्र, सौदान पुत्र कन्हैया आदि को लेकर जिनके हाथों में लाठी डंडे नुकीले शस्त्र धारदार हथियार आदि थे।आते ही उन्होंने घर में जबरन बलात प्रवेश किया और एक-एक करके घर के लोगों को मारपीट ना प्रारंभ कर दिया उसकी गर्भवती पुत्रवधू को भी मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया तथा उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया उपरोक्त लोगों के मृत से उसकी पुत्रवधू तथा परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच गई तो हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर नौ दो ग्यारह हो गए।पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 510 धारा 351 /3 115/2,352 में मामला दर्ज कर घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!