अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिला की मौत, पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट..पुलिस ने शुरू की विवेचना

On: December 9, 2025 11:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

महिला की मौत, पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट..पुलिस ने शुरू की विवेचना

बदायूँ।सिलहरी विवाहिता की संदिग्ध हालात में बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

कासगंज जिले के थाना ढोलना के गांव चकेरी के रहने वाले हाकिम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रीता की शादी 30 अप्रैल 2023 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी दीपक पुत्र राजेश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व सास ससुर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते आ रहे थे। वे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।06 दिसंबर को बेटी के साथ मारपीट की।उसने फोन से बताया कि जल्दी आकर ले जाओ नहीं तो यह लोग उसकी हत्या कर देंगे।सात दिसंबर को वह परिवार के साथ बेटी के घर आया तो पता लगा कि उसकी बेटी बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है।इसके बाद वह बरेली पहुंचा तो उसे बेटी का शव अस्पताल में मिला।पुलिस ने पति दीपक, ससुर राजेश व सास तारावती के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!