Rajasthan RDX Seized: देश पर आतंक का खतरा अभी टला नहीं है। फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद, राजस्थान के राजसमंद से एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। यह विस्फोटक इतना खतरनाक था कि 10 किलोमीटर के क्षेत्र को तबाह कर सकता था। पुलिस ने वैन की तलाशी के दौरान इसे जब्त किया है और मामले की जांच जारी है।
Rajasthan के अलवर में जमीन को लेकर हुई हिंसक झड़प, महिला की गोली मारकर हत्या और 6 घायल
राजस्थान पुलिस ने राजसमंद से यह विस्फोटक बरामद किया है। इसे पिकअप वैन में भरकर राजस्थान के आमेद से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वैन की तलाशी के दौरान विस्फोटक बरामद किया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

