अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सेठ श्री घनश्याम दास काबरा परिवार द्धारा एक शताब्दी पूर्व स्थापित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में जीर्णोद्धार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम संपन्न

On: November 27, 2025 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सेठ श्री घनश्याम दास काबरा परिवार द्धारा एक शताब्दी पूर्व स्थापित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में जीर्णोद्धार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम संपन्न

मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने नगर में हवन पूजन उपरांत कलश यात्रा निकाली

कलश यात्रा में भारी तादाद मे महिला पुरुष भक्तजनों की भीड़ उमड़ी, कलश यात्रा में जमकर एक दूसरे पर गुलाल लगाया

सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में सेठ श्रीघनश्याम दास काबरा द्धारा वर्ष 1925 में स्थापित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रथम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में काबरा परिवार द्धारा मंदिर मे जीर्णोद्धार के उपरांत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विशाल हवन पूजन किया गया तत्पश्चात रथ पर विराजमान श्री खाटू श्याम बाबा जी, राधा कृष्ण जी,लक्ष्मी नारायण जी,की मूर्तियां के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में सबसे आगे पील वस्त्रादरी सर पर कलश रखे हुए गले में पट्टिका डाले भारी तादाद में महिलाएं बालिकाए उनके पीछे युवाओं की टोली एक दूसरे पर गुलाल लगाते हुए नाच गाते हुए डीजे बैंड बाजे के साथ चल रहे थे कई स्थानों पर महिलाओं ने रथ पर सवार देवी देवताओं की आरती उतारी पुष्प वर्षा की वही कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया।

तत्पश्चात मंदिर में मूर्तियां स्थापित करने से पूर्व बिल्सी से आए पुरोहित मुन्नालाल शर्मा द्धारा वैदिक रीति रिवाज विधि विधान के द्धारा वेद मंत्रोच्चार के पश्चात श्री खाटू श्याम बाबा जी श्री राधा कृष्ण जी श्री लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति पहले से निर्धारित स्थान पर स्थापित की गई।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया शाम को विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद चखा।
इस मौके पर काबरा परिवार के रोहित माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, नारायण महेश्वरी,राजीव महेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, भुवनेश माहेश्वरी, वेद प्रकाश माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, संतोष उर्फ डब्बू,सहित भारी तादाद में परिवार के सदस्यगण ईस्ट मित्र दोस्त तथा सनातनी समाज के महिला पुरुष सैकड़ो की तादाद मे उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply