अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement: 7 फरवरी से होगी शुरुआत, 8 मार्च को फाइनल

On: November 25, 2025 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल T20 World Cup 2026 का आयोजन किया जाना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बतौर मेजबान उतरेगी और अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी। हालांकि, ये उसके लिए आसान नहीं होने वाला है। इस वर्ल्ड कप के शेड्यूल का आज आधिकारिक तौर पर एलान किया जाना है जिस पर सभी की नजरें होंगी।

T20 World Cup 2024:टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, जानें कब होगा पहला T20 World Cup मैंच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच इस वर्ल्ड कप में तय है जो 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा ये तय है। अगर वो फाइनल में भी पहुंचता है तो संभावना पूरी है कि फाइनल भी श्रीलंका में खेला जाएगा। ठीक उसी तरह जिस तरह चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में हुआ था जहां पाकिस्तान मेजबान था लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे जिसमें फाइनल भी शामिल है।

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम, कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे

रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बैसडर : T20 World Cup 2026

रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बैस्डर बनाया गया है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!