अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi में प्रदूषण का कहर जारी, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 पार

On: November 23, 2025 9:17 AM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी Delhi में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। शनिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 365 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। लगातार आठवें दिन AQI 300 से ऊपर बना हुआ है और फिलहाल सुधार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।

Delhi blast केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 25 ठिकानों पर मारी रेड

वहीं, कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचकर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। खराब होती हवा को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 11 नवंबर को ही पूरे एनसीआर क्षेत्र में GRAP-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए थे, जिनका सख्ती से पालन किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार (422), वजीरपुर (427), विवेक विहार (423), बवाना (419) और जहांगीरपुरी (417) जैसे इलाकों में देखी जा रही है।

इस बीच मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

इलाका AQI
आनंद विहार 422
अशोक विहार 403
बवाना 419
डीटीयू 402
जहाँगीरपुरी 417
मुंडका 414
नरेला 401
नेहरू नगर 402
रोहिणी 414
विवेक विहार 423
वजीरपुर 427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!