अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news:समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की मनाई जयंती। 

On: November 22, 2025 6:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की मनाई जयंती।

Amroha news – समर इंडिया संवाददाता प्रमोद सागर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर हसनपुर स्थित रोज गार्डन मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सरलता, जन सेवा और समाजवादी चिंतन का जीता जाता उदाहरण है।उन्होंने किसान मजदूर कमजोर और वंचित समाज की आवाज को सदैव प्राथमिकता दी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत मजबूती प्रदान की।

Amroha news:समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय हसनपुर में श्री काशीराम जी के 19 में परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह ने सिर्फ प्रदेश बल्कि देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई गति मिली ।और समाजवादी विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचने में महत्व सफलता प्राप्त हुई, नेताजी की दूर दृष्टि व्यावहारिक ,राजनीति और जनता के प्रति प्रतिबद्धता ,युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सूत्र है।

Amroha news

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने यह भी निर्देश दिए की बूथ स्तर टीमों को और मजबूत किया जाए, । ताकि एस आर ए प्रक्रिया से एक भी मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे ।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हसनपुर कैसर परवेज, चंद्रपाल सैनी पूर्व विधायक अशफाक खान ,अंशु त्यागी, अकिल अहमद, संदीप गुर्जर ,शाहनवाज अंसारी ,फारूक प्रधान, गुड्डू प्रधान गलसुआ ,यूसुफ कुरैशी, बदर कुरेशी, आरिफ अख्तर ,आमिर मंसूरी, गोलू त्यागी , कासिम मकरानी ,वसीम मलिक ,फैसल अल्वी ,निगम चौधरी, सर्वेश जाटव ,परम सिंह ,कुवर पाल प्रजापति, नवल जाटव अखिलेश जाटव ,जफर जुरीद ,मोमीन प्रधान ,निजाम प्रधान ,अरविंद कसाना, कैलाश यादव, बिजेंदर प्रजापति ,जरीफ सलमानी ,ब्रह्मपाल नागर ,मिंटू जाटव, राजकुमार, जुल्फिकार आदि और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!