Kisan diwas जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आयोजित किया गया “किसान दिवस”
*शासन की मंशा है कि किसानों के समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिलें:- जिलाधिकारी*
Kisan diwas में जो आज शिकायत आयी है, उनको पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण किया जाये:- जिलाधिकारी*
Amroha News : बारात से लौटने के कुछ घंटे बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ी, हुई मौत
जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में “”Kisan diwas का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों ने एक-एक करके बिजली, पानी, सड़क, नलकूप, गन्ना भुगतान आदि सहित अन्य संबंधित शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कृषकों ने हसनपुर में अमरोहा अड्डे पर अधिक भीड़भाड़ रहने के कारण वहां पर ब्रेकर लगवाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी महोदया ने पी0डब्ल्यू0डी0 विभाग को निर्देश दिये कि मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर उक्त समस्या का समाधान तत्काल करें।

जिलाधिकारी ने सभी किसान भाईयो से आग्रह करते हुये कहा कि गौवंश को निराश्रित न छोड़े और इसके के साथ ही गन्ने के अवशेष या पत्तियों को न जलाये इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी महोदया से किसान भाईयों से यह भी आग्रह करते हुये कहा कि गन्ना ओवरलोडिंग न ले जाये। जिलाधिकारी महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि बिजली की दरों में भारी छूट का सरकार ने प्रावधान किया है इसलिये आन सभी इसका लाभ प्राप्त करें।
किसान भाइयों ने जिलाधिकारी महोदया के समक्ष गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली की समस्या को रोकने का आग्रह किया और उन्होने जिलाधिकारी महोदया को अवगत कराया कि बिजली विभाग के जो मीटर रीडर बिल निकालने आते है वे प्रतिमाह नही आते है जिससे किसानो पर अतिरिक्त चार्ज पड़ता है, जिस पर जिलाधिकारी महोदया से अधिक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि मीटर रीडर प्रतिमाह बिल निकालने जाये।

उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए की बैंक से संबंधित किसान भाइयों की जो भी समस्या है उनका निराकरण उचित प्रकार करें। उन्होनें कहा कहा कि जो भी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी जानकारी किसानों को मिले और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा है कि किसानों के समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिलें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस में जो आज शिकायत आयी है, उनको पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करें, और जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते कार्य को पूर्ण करें और किसानो को अनावश्यक परेशान न होने पड़े।
किसान दिवस मे उप निदेशक कृषि श्री रामप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी श्री मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 एवं विद्युत, जलनिगम के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

