उत्तराखंड में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा हो सकता है। लगातार शुष्क मौसम के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है और दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना जताई है।
Uttarakhand Weather : देहरादून में तापमान 24/9 डिग्री, रातों में बढ़ी सर्दी
आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। रातें और अधिक ठंडी होती जा रही हैं जबकि दिन में भी सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
Hindi News Tata Tiago EV : Tata की इस कार के दीवाने हुए लोग, जानिए कैसे है फीचर्स
Uttarakhand Weather : पहाड़ों में पाला, सड़कों पर फिसलन का खतरा
पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से ठंड और बढ़ गई है। धूप की पहुंच कम होने के कारण कई पहाड़ी क्षेत्रों में दिन तक पाला सड़कों पर जमा रहता है। यह पाला कांच की तरह जम जाता है, जिस पर वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather : मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की संभावना, तापमान में बदलाव के संकेत
मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके चलते दिन के समय भी सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

