बाइक पर थे पांच लोग सवार, वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी और तीन बच्चे घायल..
बदायूं।उसहैत कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी मुकेश शर्मा (30 वर्ष) की बाइक को किसी वाहन ने मंगलवार रात टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी नीतू व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।महिला व एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

मुकेश शर्मा की रिश्तेदारी में शादी थी।वह अपनी पत्नी नीतू, चार साल की बेटी पप्पी,तीन साल का गोलू और एक महीने की बच्ची के साथ बाइक से कस्बा म्याऊं गए थे।शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार रात मुकेश बाइक से पत्नी-बच्चों को लेकर घर लौट रहे थे।रात करीब 12 बजे गांव भंद्रा के पास बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे मुकेश की मौत हो गई।नीतू व पप्पी की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि महिला नीतू व बच्ची पप्पी की हालत बहुत गंभीर है।दो बच्चों को हल्की चोट आई है। घायलों का बरेली में इलाज चल रहा है। वाहन की तलाश कर कराई जा रही है।बाइक पर सवार था पूरा परिवार:-बाइक पर दंपती के साथ तीन बच्चे भी सवार थे।यातायात के नियमों को दरकिनार कर लोग वाहन चला रहे हैं।तमाम कोशिशों के बाद भी पालन नहीं किया जा रहा है।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।कि बाइक पर पांच सदस्य सवार थे।इसके बाद भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे और हादसे में जान चली गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Like this:
Like Loading...
Related