अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

समधी से पत्नी का अफेयर, फोन पर घर से निकले पति की मिली लाश: हत्या या आत्महत्या में उलझी कहानी

On: October 31, 2025 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समधी से पत्नी का अफेयर, फोन पर घर से निकले पति की मिली लाश: हत्या या आत्महत्या में उलझी कहानी

बदायूं।अलापुर गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटके अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर फोन करके घर से बुलाकर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानि फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है।

मामला अलापुर थाना क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव का है।परिजनों ने बताया कि 50 वर्षीय कालीचरन सिंह को उनकी पत्नी और उनके समधी (प्रेमी) ने गुरुवार सुबह फोन कर गांव के बाहर बुलाया था।इसके बाद वे घर नहीं लौटे।जब परिवार वालों ने तलाश की तो कालीचरन का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई सुखराम सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले कालीचरन की पत्नी अपने समधी के साथ चली गई थी, जो दीपावली पर लौटी। इसके बाद कालीचरन अपनी साली के घर गए थे।जहां समधी भी पहुंचा।उसने कालीचरन से बदसलूकी की और पत्नी को अपने साथ ले गया। कालीचरन आहत होकर घर लौट आए थे।
परिजनों का कहना है।कि गुरुवार सुबह पत्नी और प्रेमी ने उसे फिर बुलाया और हत्या कर शव लटका दिया।पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस समधी के साथ कालीचरन की पत्नी के जाने के आरोप को लेकर जांच कर रही है।मामले में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि अधेड़ की फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply