अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नरैनी चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही दलित युवती को बाइक से मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल..

On: October 30, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नरैनी चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही दलित युवती को बाइक से मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल..

विरोध करने पर बाइक चालक सहित कई लोगों ने युवती के साथ जमकर की मारपीट तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर किया अपमानित

रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर जान से मार देने की दी धमकी

युवती ने चार लोगों के विरुद्ध मामले की अनुसूचित जाति उत्पीड़न में कराई रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम निवासी दलित युवती ने थाना बिल्सी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थाना क्षेत्र के नरेनी चौराहे पर खड़ी हुई 9:00 बजे के लगभग बिल्सी जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी।की इसी बीच बिल्सी की ओर से आ रहे धनवीर पुत्र गजराम निवासी ग्राम नरैनी जो बाइक पर सवार थे।उन्होंने जबरदस्त टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया।जब उसने विरोध किया तो उन्होंने गाली गलौज प्रारंभ कर दी शोर सुनकर पहुंचे उनके साथ ही धर्मेंद्र पुत्र उदय पाल नितिन धीरेंद्र नाम पता अज्ञात ने एक राय होकर जमकर मारपीट गाली-गलौज की तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न करते हुए सार्वजनिक रूप से उसे अपमानित किया।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली बिल्सी पुलिस ने अपराध संख्या 434 धारा 115/2, 352, 351/3 तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत घायल पीड़ता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!