अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में शाम को खाना खाकर घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव..

On: October 30, 2025 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर में शाम को खाना खाकर घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव..

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी सचिन (19 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल का शव बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह बुधवार शाम को खाना खाने के बाद घर से गया युवत लौटकर नहीं आया। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। भाई लक्ष्मण तलाश करते हुए खेतों की ओर गया तो उसका शव पेड़ से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। भाई ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

मृतक के भाई चमन ने बताया कि गांव में सचिन की किसी से दुश्मनी नहीं है।वह अक्सर दूध की गाड़ी के साथ चला जाता था, तो परिवार के लोगों ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को गाड़ी के चालक से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह मेरे साथ नहीं गया। इसके बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई और तलाश शुरू की।भाई लक्ष्मण खेत पर पहुंचा तो शव देखकर होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिवार समेत गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।चमन का कहना है कि अगर रिपोर्ट में जो भी आएगा उसके आधार पर तहरीर देंगे। युवक तीन भाइयों में बीच का था। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि:-युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। इसका खुलासा शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है।रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया।इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी छानबीन पुलिस कर रही है।वजह सामने के साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply