अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

204 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को मूसाझाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

On: October 27, 2025 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

204 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को मूसाझाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

तलाशी के दौरान एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा,

बदायूं।थाना मूसाझाग पुलिस ने करीब 204 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार देर रात मूसाझाग पुलिस टीम गश्त के दौरान ग्राम सराय पिपरिया के पास थी, तभी दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए।पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।उसने अपना नाम वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मोहल्ला अर्जुन नगर, वार्ड संख्या 07, थाना दातागंज बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 204 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं उसका साथी उमर अली पुत्र बाबू अंसारी निवासी ग्राम पुरैनी,थाना दातागंज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इस संबंध में थाना मूसाझाग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!