दिल्ली पुलिस और Andhra Pradesh पुलिस की संयुक्त टीम ने तुगलकाबाद गांव के एक गोदाम से 6 करोड़ रुपये मूल्य का 10 टन लाल चंदन बरामद किया है। यह चंदन तिरुपति से तस्करी करके लाया गया था। पुलिस ने हैदराबाद के इरफान और नवी मुंबई के अमित पवार को गिरफ्तार किया है।
Andhra Pradesh के तिरुमाला में ड्रोन उड़ाने पर राजस्थान का यूट्यूबर हिरासत में
Andhra Pradesh : दो लोग गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि अगस्त माह में तिरुपति पुलिस ने लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि तिरुपति से चंदन की लकड़ी दिल्ली भेजी गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि तस्करी करके दिल्ली भेजा गया चंदन तुगलकाबाद स्थित एक गोदाम में छिपा कर रखा गया है।

