अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नसीरपुर में डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल द्धारा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित..

On: October 6, 2025 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नसीरपुर में डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल द्धारा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित..

बदायूँ। सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई में डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल,सहसवान के आई विभाग की ओर से एक विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर में चिकित्सक टीम में डॉ.रजत सिंह (MBBS, नेत्र रोग विशेषज्ञ),डॉ. सत्यम गुप्ता (MBBS, DOMS, DNB) ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री अनिल कुमार द्धारा 400 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क नेत्र जांच,ब्लड शुगर और बीपी जांच की गई।साथ ही मरीजों को आवश्यक मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।कैंप में मोतियाबिंद, नाखूना रोग,स्क्विंट, बच्चों एवं बुजुर्गों की दृष्टि जांच,और चश्मे का नंबर परीक्षण जैसी विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।इस मौकें पर श्री गगन,एवं शिविर संयोजक एवं हॉस्पिटल पब्लिक मैनेजर श्री कासिम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गांव पहुंचने पर आई टीम का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से भव्य स्वागत किया।
शिविर के दौरान डॉ.सत्यम गुप्ता ने लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आंखों को स्वस्थ रखने के लिए धूप से बचाव करें, सुरक्षात्मक चश्मा पहनें और समय-समय पर नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं।”

होम्योपैथी फिजिशियन डॉ अमोल गुप्ता ने वर्तमान परिप्रेक्ष में डिजिटल वेलबींइग को बढ़ावा देने की अपील की।स्मार्टफोन टीवी व कंप्यूटर स्क्रीन की नीली रोशनी से होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को जागृत किया।साथ ही युवाओं व बच्चों को रात्रि 9:00 बजे के बाद “NO SCREEN TIME ” का आवाहन किया।
बताते चलें डॉ. गुप्ता जीर्ण व चर्म रोग विशेषज्ञ भी हैं।

ग्रामवासियों ने डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।“शिविर में चिन्हित किए गए सभी मोतियाबिंद के ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए पूरी तरह निशुल्क होंगे।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!