अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

परिजन का आरोप- बेटी की हत्या हुई, पुलिस मान रही आत्महत्या; चारपाई पर मिला था शव..

On: September 30, 2025 12:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

परिजन का आरोप- बेटी की हत्या हुई, पुलिस मान रही आत्महत्या; चारपाई पर मिला था शव..

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की हुई पुष्टि, पुलिस मामले को आत्महत्या की वजह तलाश रही

बदायूं।दातागंज थाना क्षेत्र के सिसैया गांव में 18 वर्षीय युवती का रविवार की सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला था।उसके गले पर रस्सी से गला दबाने के निशान थे।पहले पुलिस भी इसको हत्या मान रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद आत्महत्या मान रही है।परिवार के लोगों का आरोप है कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सिसैया के रहने वाली गुड्डो (18) के पिता ने बिहार की महिला के साथ शादी की थी। उस समय गुड्डो मां के साथ आई थी।मोहल्ले के लोगों के अनुसार करीब चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। उसके बाद मां किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। तब से वह घर में अकेली ही रह रही थी।उसके चाचा और चचेरा भाई उसकी परवरिश करते थे।चाचा कहीं बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। तीन चार दिन पहले उसका चचेरा भाई आया था।वह घर का सारा सामान खरीदकर रख गया था।

रविवार को चाचा व चचेरे भाई को हत्या की घटना की जानकारी दी गई।देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। अब पुलिस मामले को आत्महत्या की वजह तलाश रही है, तो वहीं परिवार वाले हत्या की बात कह रहे हैं।इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि मौत हैंगिंग से हुई है।परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने पर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!