गजरौला/Amroha। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना गजरौला पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा बच्चे को ढूंढकर सकुशल परिवारजनों के सुपुर्द किया।
Amroha में दिल्ली से आए बदमाशों की करतूत , पुलिस पर चढ़ाई कार, CCTV फुटेज हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को अवंतिका नगर निवासी एक छोटा बच्चा खेलते-खेलते लापता हो गया था। खोजबीन के दौरान वह विशाल मेगा मार्ट के पास मिला।
Amroha अथक प्रयास के बाद बच्चे की पहचान हो गई और पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया
मामले की सूचना थाना गजरौला पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बच्चे की पहचान और परिजनों तक पहुंचाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और बच्चे का फोटो सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पुलिस तथा स्थानीय ग्रुपों में साझा किया। अथक प्रयास के बाद बच्चे की पहचान हो गई और पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को पाकर परिवारजन भावुक हो उठे और गजरौला पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।

