सूरत। Ashwini Vaishnav : मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। अगले 4 साल में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 2027 तक सूरत से बिलिमोरा तक 50 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 2029 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने लगेगी।
78 प्रतिशत से ज्यादा रेलवे ट्रैक अब 110 किमी प्रति घंटे और उससे अधिक की गति के लिए अपग्रेड : Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम जारी है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने से दोनों शहर के बीच की दूरी सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में तय की जा सकेगी।
सूरत पहुंचे रेल मंत्री Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया, जहां काम चल रहा है। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का ब्यौरा लिया है।

