राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा कि संघ की प्रार्थना भारत माता की वंदना और देश के प्रति स्वयंसेवकों का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने नागपुर में शंकर महादेवन द्वारा गाई गई संघ प्रार्थना की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की। भागवत ने कहा कि प्रार्थना मातृभूमि के प्रति भक्ति प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति है।
‘भारत ने विश्व का नेतृत्व किया, लेकिन…’, RSS Chief Mohan Bhagwat ने दुनिया को दिया ये संदेश
संघ प्रार्थना की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जारी Mohan Bhagwat
नागपुर के रेशिमबाग स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भागवत ने प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा गाई गई संघ प्रार्थना की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की। अभिनेता सचिन खेडेकर, जाने-माने वॉयस-ओवर आर्टिस्ट व एंकर हरीश भिमानी और संगीतकार राहुल रानाडे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

