अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश की वापसी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

On: September 23, 2025 11:48 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में इस बार सामान्य से अधिक बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई जिलों में आई आपदाओं ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मकानों को हुए नुकसान से कई लोग बेघर हो गए हैं। कुछ ने अपने परिजनों को खो दिया तो कुछ ने आजीविका के साधनों के साथ अपना सब कुछ गंवा दिया। राज्य के आपदाग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य अब भी जारी हैं, जहां एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों की मदद में जुटी हैं।

Uttarakhand Weather : राहत शिविरों में गुजर रही है जिंदगी

 

आपदा प्रभावित लोग इस समय अपने घरों से दूर राहत शिविरों में दिन गुजारने को मजबूर हैं। जिन लोगों के पास कभी खुद की छत हुआ करती थी, वे आज बेसहारा हैं। ना सिर पर छत है और ना ही जीविका का कोई साधन बचा है। इन लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें ऐसा कठिन समय भी देखना पड़ेगा। आपदा ने न केवल उनके घर उजाड़े हैं, बल्कि उनके जीवन की दिशा भी बदल दी है।

 

Uttarakhand Weather News : बारिश से मिली थोड़ी राहत, 24 को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : फिर बढ़ सकता है खतरा, 24 सितंबर के लिए अलर्ट

 

राज्य में बीते दो दिनों से बारिश में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन फिर से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद फिर तेज बारिश की संभावना लोगों के मन में डर पैदा कर रही है। मानसून की विदाई का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Uttarakhand Weather : आज का मौसम पूर्वानुमान: कहां रहेगा असर

 

मंगलवार (आज) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में आसमान साफ से आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है, और कुछ इलाकों में गरजने वाले बादल विकसित हो सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को देहरादून का तापमान 33.3°C/22.9°C, पंतनगर का 34.6°C/24.6°C, मुक्तेश्वर का 23.2°C/14.2°C और नई टिहरी का तापमान 25.2°C/15.7°C रिकॉर्ड किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना

पौड़ी में बनेगी करीब 300 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग, शहर की पार्किंग और यातायात समस्या कम होने की उम्मीद

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का समापन: गुंजी से माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेस, गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव पर बवाल: UKD-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, मेहलचौरी पुल का गेट नदी में फेंका

गैरसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू: धामी सरकार पेश करेगी ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand news:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

Leave a Reply