युवक ने पुलिस को दी धमकी, बोला- पिता और भाई को जेल भेजने वालों को उड़ा दूंगा
बदायूं के ककराला निवासी तस्लीम ने पुलिस को धमकी दी है।उसने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया है।वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू कर दी।हालांकि उसका अब तक सुराग नहीं लगा है।

इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि एक महीने पहले तस्लीम नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसकी तलाश की जा रही है लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला है।उसकी लोकेशन जहां-जहां मिली वहां उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पता चला है कि वह हैदराबाद में कहीं रह रहा है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी(समर इंडिया)

