भोजपुरी जगत के सबसे सुपरहिट सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। भोजपुरी सिनेमा ने आज दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इस पहचान को मजबूत करने में पवन सिंह का योगदान अहम रहा है। नए साल 2025 की शुरुआत पवन सिंह ने अपने धमाकेदार अंदाज़ में की है।
Dance Video : आरा के ओठलाली’ से जन्मदिन पर खास तोहफा
पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर 5 जनवरी को अपना नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ रिलीज किया। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया और भोजपुरी म्यूजिक में नया रिकॉर्ड बना डाला। मात्र 24 घंटे में इस गाने को 5.3 मिलियन (53 लाख) से ज्यादा बार देखा गया, जो किसी भोजपुरी गाने के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
Dance Video : रात के अंधेरे में सपना चौधरी ने मचाया डांस का धमाल, हरे सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत
Dance Video : यूट्यूब पर मचा धमाल, टॉप ट्रेंड में गाना
‘आरा के ओठलाली’ इस समय यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी ने गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह व रजत नागपाल ने कंपोज किया है। यह गाना पवन सिंह के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
Dance Video : लखनऊ में हुआ भव्य लॉन्च, कई सितारे रहे मौजूद
इस सुपरहिट गाने का लॉन्च लखनऊ में पवन सिंह के जन्मदिन पर बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर कई चर्चित हस्तियां मौजूद थीं जिनमें अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा, निर्माता निशांत उज्जवल, गायक व अभिनेता रितेश पांडे, गुंजन सिंह, एक्ट्रेस अंजना सिंह, चांदनी सिंह और क्वीन शालिनी शामिल रहे। इस लॉन्च इवेंट ने भी फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी।

