कोतवाली पुलिस ने बाइक गैंग चोर का किया पर्दाफाश, एक बाइक बरामद दो चोर गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर भेजा जेल
पकड़े गए चोरों के विरुद्ध जनपद संभल के थाना गुन्नौर तथा बदायूं के थाना सहसवान में पूर्व में कई मामले दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान में बीते कई दिनों से नगर एवं देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ बाइक गैंग चोर की घटनाओं ने पुलिस की नींद हराम कर दी पुलिस ने मुखबिर के आधार पर राजकीय संगठक महाविद्यालय के मार्ग पर बाइक से जा रहे लोगों से संदिग्ध परिस्थितियों में जब पूछताछ की तो वह टूट गए और उन्होंने बाइक चोरी करने के अपने इरादों को पुलिस को बता दिया तथा पूछताछ करने पर बाइक के अभिलेख नहीं दिखा सके।

बाइक गैंग चोर पकड़ने में उपनिरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने सक्रियता दिखाकर अहम भूमिका निभाई है।जिसकी जगह-जगह प्रशंसा हो रही है। रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

