एसएसपी तक पहुंचे जीतेश की बेगुनाही के सबूत,,,पुलिस हिरासत में इलाज जारी
बदायूं। पॉक्सो और रेप के आरोपी जीतेश ने एक दिन पहले कलेक्ट्रेट परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बुधवार को जीतेश के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की।जीतेश को बेगुनाह बताया।परिजनों ने जीतेश की बेगुनाही से जुड़े कुछ सबूत भी एसएसपी को सौंपे।एसएसपी ने इन सबूतों विवेचना में शामिल करने का निर्देश उघैती एसएचओ को दिए बुधवार को जीतेश के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे।परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने रंजिशन जीतेश को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही।एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

एसएसपी के मुताबिक हर साक्ष्य को खंगाला जाएगा।खासकर, आरोपी द्धारा लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो को गंभीरता से परखा जाएगा।पीड़िता की मां का आरोप, दो लोगों ने किया था बेटी से रेप कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जहर खाने वाले रेप के आरोपी जीतेश प्रकरण में अब पीड़िता की मां का बयान सामने आया है।पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ जीतेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया था।जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया और शिकायत की तो आरोपियों ने मारपीट भी की।
पीड़ित की मां का कहना है कि उन्होंने 10 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी।जिसमें दो आरोपियों के नाम दर्ज थे।पुलिस ने मुकदमा केवल जीतेश के खिलाफ ही लिखा गया।दूसरे आरोपी का नाम एफआईआर से गायब कर दिया गया।पीड़िता की मां ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

