अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीवन बल ब्लड सेंटर डॉक्टर रामनिवास गुप्ता अस्पताल में किया रक्तदान

On: September 18, 2025 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीवन बल ब्लड सेंटर डॉक्टर रामनिवास गुप्ता अस्पताल में किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सहसवान (बदायूं) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 बे जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को नगर के जीवन बल ब्लड सेंटर डा0,रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया इसके साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।

जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन फीता काटकर किया साथ ही रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।शिविर में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।इसके लिए सभी युवाओं को आगे आना चाहिए।वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा रक्तदान करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।समय-समय पर रूप रक्तदान करने से हृदय संबंधी जोखिमो के कारण भी कम हो सकते हैं। समय-समय पर रक्तदान करने से आपके रक्त की चिपचिपाहट कम होने से रक्त का थक्का जमने दिल का दौरा पढ़ने या स्ट्रोक होने की संभावना कम हो जाती है।
अनुज माहेश्वरी ने कहा रक्तदान महादान है।रक्तदान करने से मन स्वस्थ रहता है।रक्तदान से कई लोगों की जिंदगियां बचाने का काम भी करते हैं।
इस मौके पर डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ रामनिवास गुप्ता डॉ आदित्य गुप्ता,डॉ अभिनव गुप्ता,आदर्श सक्सेना, चौधरी पुत्तन आजाद, सुभाष गोड, सचिन शर्मा, भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply