जहर खाकर डीएम कार्यालय पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, बोला- साहब… मुझे झूठे मुकदमे में फंसाया गया
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊकला निवासी जितेश ने मंगलवार को डीएम कार्यालय परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसने आरोप लगाया कि कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है।जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसे संभाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुच गए।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

