Dance Video : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई’ हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सफेद दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे पवन सिंह के इस गाने को रिलीज के कुछ ही समय में 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और पवन के नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Dance Video : बॉलीवुड में भी मचाई धूम, ‘स्त्री 2’ से की प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत
हाल ही में पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ में अपनी आवाज दी है। पवन सिंह के इस अंदाज़ को दर्शकों ने खूब सराहा, जिससे उनका नाम अब केवल भोजपुरी तक सीमित नहीं रहा।
Dance Video : प्रीति संग केमिस्ट्री ने लूटा दिल
गाने में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इससे पहले पवन सिंह का गाना ‘काहे रुसेलु’ भी खूब वायरल हुआ था। अब ‘लुंगिये बिछाई’ भी उसी सफलता को दोहराता दिख रहा है। पवन और प्रीति की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन देखना फैंस के लिए एक ट्रीट बन गया है।
Dance Video : नागिन बनी सपना चौधरी, डांस वीडियो ने मचाया तहलका – 12 लाख बार देखा गया
Dance Video : शानदार टीमवर्क: गीत, संगीत और कोरियोग्राफी सब टॉप क्लास
‘लुंगिये बिछाई’ गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इसके बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। गाने का निर्देशन ऋषि राज और विनीत झा ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी आर्यन देव ने निभाई है। गाना अब कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

